spot_img
spot_img
Monday, April 6, 2026
spot_img

43 लाख की ठगी के आरोपी को गुजरात से पकड़ लाई उत्तराखंड एसटीएफ

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : 43 लाख रुपये की ठगी कके आरोपी को उत्तराखंड एसटीएफ ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रुड़की निवासी एक पीड़ित ने जून 2024 में साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन, देहरादून में मुकदमा दर्ज कर बताया था कि एक दिन उसके इंस्टाग्राम आईडी पर स्टॉक ट्रेडिंग की जानकारी सम्बन्धी एक विज्ञापन आया व उसे व्हाट्सएप ग्रुप फोरचुन एलाइंस 701 एवं स्वीप 2717 से भी जोड़ दिया गया जिसमें उसे स्टॉक ट्रेडिंग में निवेश करके अच्छा खासा मुनाफा कमाने का प्रलोभन दिया जाने लगा। इसके बाद कम निवेश करके अधिक मुनाफा कमाने के दिये जा रहे प्रलोभनों के जाल में फंसाते हुए उससे 43 लाख 11 हजार रूपये की ठगी की गयी।

मामले की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी आयुष अग्रवाल ने घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साईबर क्राइम पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बैंक खातों व मोबाइल नम्बरों तथा व्हाट्सएप की जानकारी के लिए सम्बन्धित बैंकों, सर्विस प्रदाता कम्पनी तथा मेटा एवं गूगल आदि से पत्राचार कर डेटा प्राप्त किया गया। प्राप्त डेटा के विश्लेषण से जानकारी मे आया कि आरोपियों ने पीड़ित से धोखाधड़ी से ठगी गयी धनराशि को विभिन्न बैंक खातों में स्थानान्तरित किया था।

बैंक खातों के अवलोकन से प्रकाश में आया कि आरोपियों ने इन बैंक खातों में फर्जी आईडी से लिये गये मोबाईल नम्बरों को एसएमएस अलर्ट के रूप में रजिस्टर्ड किया गया था। जांच के दौरान साईबर थाना पुलिस टीम ने तकनीकी व डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर घटना से सम्बन्धित आरोपियों को चिन्ह्ति करते हुये आरोपियों की तलाश जारी की तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिशें दी, किन्तु आरोपी काफी शातिर किस्म के हैं जो पुलिस को चकमा देने के उद्देश्य से समय-समय पर अपनी लोकेशन बदलते रहते थे।

साईबर पुलिस टीम ने अथक मेहनत एवं प्रयास से तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुये साक्ष्य एकत्रित कार्यवाही करते हुये मुकदमें में वांछित एक आरोपी समीर पटेल पुत्र दिलावर पटेल को श्रीराम अमरोली, सूरत, गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बैंक खाते का एसएमएस एलर्ट नंबर सहित मोबाइल फोन व बैंक पास बुक बरामद हुए हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles