spot_img
spot_img
Wednesday, August 26, 2026
spot_img

एसएसपी उधम सिंह नगर ने किये 1 निरीक्षक सहित कई उप निरीक्षकों के तबादले

रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजुनाथ टीसी ने 1 निरीक्षक सहित 6 उप निरीक्षकों के तबादले कर दिये हैं।

पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक मोहन पांडेय को ट्रांजिट कैंप थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रभारी चौकी कुंडेश्वरी, काशीपुर राजेन्द्र प्रसाद का तबादला कोतवाली किच्छा कर दिया गया है। उनकी जगह प्रभारी चौकी धर्मपुर, जसपुर चन्दन सिंह बिष्ट को प्रभारी चौकी कुंडेश्वरी बनाया गया है।

थाना पंतनगर में तैनात एसआई केसी आर्या को प्रभारी चौकी धर्मपुर, जसपुर बनाया गया है।

कोतवाली रुद्रपुर में तैनात एसआई दीपक जोशी को प्रभारी चौकी प्रतापपुर, थाना नानकमत्ता बनाया गया है। वहीं ्रभारी चौकी प्रतापपुर, थाना नानकमत्ता अशोक को थाना पंतनगर भेजा गया है।

कोतवाली किच्छा में तैनात एसआई विजय कुमार को थाना ट्रांजिट कैंप भेजा गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles