spot_img
spot_img
Tuesday, August 11, 2026
spot_img

रामनगर रोड पर मिला युवक का शव, पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : रामनगर रोड पर सड़क किनारे खेत से एक अज्ञात शव बरामद हुआ है।

एसएसआई सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि डायल 112 पर पुलिस को सूचना मिली कि रामनगर रोड पर उस्मानी मार्बल के पास खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेर उसकी पहचान के लिए आसपास के लोगों व आने आने जाने वालों से पूछताछ की लेकिन पहचान नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने उसके शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के दाहिने हाथ पर इंग्लिश में आरवाई लिखा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles