spot_img
spot_img
Monday, February 23, 2026
spot_img

दिव्यांग बच्चों ने मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : अनमोल फाउंडेशन द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के लिए बाल देखरेख संस्थान काशीपुर में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की गई। मुख्य ट्रस्टी अनमोल फाउंडेशन एवं सदस्य राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड उत्तराखंड मीनाक्षी चौहान ने दिव्यांग बच्चों को लाल बहादुर शास्त्री के जीवन के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि आज ही के दिन लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 में मुगलसराय, उत्तर प्रदेश में हुआ था। लाल बहादुर शास्त्री ने काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि प्राप्त की और सच्चे गांधीवादी के रूप में अपना जीवन सादगी से बिताया। लाल बहादुर शास्त्री को 1964 में देश का प्रधानमन्त्री बनाया गया। उन्होंने 9 जून 1964 को भारत के प्रधानमंत्री का पद भार ग्रहण किया। उनकी सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिए मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

नोडल अधिकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर सतीश कुमार चौहान ने बताया महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर गुजरात में हुआ था। गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। उन्हें बापू के नाम से भी जाना जाता है। गांधी जी का जीवन और कार्य भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बहुत महत्वपूर्ण था।

इस मौके पर पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, पूनम, पारुल, चित्रलेखा, मेघा बिष्ट, काव्या, कंचन, रेनू, रश्मि, योगिता, यामिनी, तेजस्व, विशाल, दीपक, रोहन शर्मा, दीपा, पूजा, सुहानी, विनीता और दिव्यांग बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles