spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

पुलिस की बड़ी कार्यवाही : आईटीआई गैंग का सरगना 10 साथियों के साथ गिरफ्तार

हल्द्वानी (महानाद) : पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आईटीआई गैंग के सरगना को उसके 10 साथियों के साथ गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अपराधियों, गुण्डा व्यक्तियों व वाछिंत/फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

उक्त क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र के दिशा निर्देशन तथा सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्राके नेतृत्व में वांछितों के विरुद्ध अधिक से अधिक गिरफ्तारी/कार्यवाही किये जाने हेतु दिए गए निर्देशों की दिशा में थाना काठगोदाम पर पंजीकृत धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट बनाम अंकित जायसवाल आदि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु विवेचक प्रभारी निरीक्षक लालकुंआ द्वारा अन्तर्गत धारा 55 सीआरपीसी नोटिस थानाध्यक्ष काठगोदाम को दिया गया।

उक्त नोटिस के अनुपालन में त्वरित कार्यवाही कर थानाध्यक्ष काठगोदाम द्वारा टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा दिनांक 03.10.2024 को वांछित अभियुक्तों में से 11 अभियुक्तों को उनके निवास एवं अन्य सम्भावित स्थलों में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त अभियुक्तगणों को आज दिनांक 4.10.2024 को रिमाण्ड हेतु विवेचक द्वारा न्यायालय (गैगंस्टर कोर्ट) नैनीताल के समक्ष पेश किया गया।

अभियुक्तगणों का विवरण-

1- अंकित जायसवाल (22 वर्ष) पुत्र संजय जायसवाल निवासी वार्ड नं. 12, रामपुर रोड, हल्द्वानी। (गैंग लीडर)
2- पंकज चौहान (21 वर्ष) पुत्र स्व. रमेश सिह चौहान निवासी डहरिया, सीएमटी कालोनी, हल्द्वानी।
3- भुवन सिह बिष्ट (20 वर्ष) पुत्र पूरन सिह बिष्ट निवासी डालाकोटी कम्पाउण्ड, रामपुर रोड, हल्द्वानी।
4- प्रियांशु सती उर्फ प्रिंस (20 वर्ष) पुत्र भुवन चन्द्र सती निवासी डहरिया, सीएमटी कालोनी, हल्द्वानी।
5- फैसल (20 वर्ष) पुत्र वली शेर हसन निवासी वारसी कालोनी, गोलागेट, श्मशान घाट, हल्द्वानी।
6- मौ. आरिफ सिद्दीकी (20 वर्ष) पुत्र शाहनवाज सिद्दीकी निवासी टनकपुर रोड, राजपुर, हल्द्वानी।
7- शोएब (20 वर्ष) पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी जवाहरनगर, श्मशान घाट, हल्द्वानी।
8- इरशाद (50 वर्ष) पुत्र शफीउल्ला निवासी रानीबाग, चौघानपाटा, काठगोदाम, हल्द्वानी।
9- शाकिब (22 वर्ष) पुत्र आफताब निवासी वारसी कालोनी, टनकपुर रोड, वनभूलपुरा, नैनीताल।
10- अरबाज (22 वर्ष) पुत्र जमीलुद्दीन निवासी वार्ड नं. 15, अप्पू टायर वाले के पास, जवाहरनगर, वनभूलपुरा, नैनीताल।
11- फईम अहमद (37 वर्ष) पुत्र फरीद अहमद निवासी वार्ड नं. 15, अप्पू टायर वालो के पास, जवाहर नगर, वनभूलपुरा, नैनीताल।

पुलिस टीम में एसआई मनोज कुमार, फिरोज आलम, कां. संतोष सिंह, टीकाराम, अशोक रावत, कारज सिंह शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles