spot_img
spot_img
Wednesday, August 26, 2026
spot_img

काशीपुर : बत्रा चिकन कॉर्नर में शराबियों ने कर्मचारियों के साथ गालीगलौच कर की तोड़फोड़

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : बत्रा चिकन कॉर्नर के स्वामी ने कुछ लोगों पर शराब पीकर उसनके कर्मचारियों के साथ गालीगलौच की होटल में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है

बत्रा चिकन कॉनर के स्वामी अनुज बत्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 19-01-2024 की रात्रि में तीन लड़के एक गाड़ी में खाना खाने आये थे जो कि पहले से ही शराब पिये हुये थे। उक्त लोग खाना खाते हुये खाने को लेकर होटल के कर्मचारीगणों के साथ बदतमीजी करने लगे। मना करने पर उन्होंने होटल में तोड़फोड़ कर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देने लगे ।

अनुज बत्रा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 427, 04, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई बिपुल चंद्र जोशी के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles