spot_img
spot_img
Tuesday, June 30, 2026
spot_img

एटीएम कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर साइबर ठगों ने युवक से ठगे 46 हजार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एटीएम कार्ड बंद होने की बात कहकर साइबर ठग ने युवक के खाते से 46 हजार उड़ा दिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
गौरी विहार रोड निवासी रामचंद्र पुत्र प्रेमचंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक अज्ञात साइबर ठग ने उसको फोन किया और कहा कि तुम्हारा एटीएम बंद किया जा रहा है। तुम्हारे खाते की कुछ डिटेल उनके पास नहीं है। तब युवक ने उसको अपने खाते व एटीएम से संबंधित डिटेल उसको दे दी। जिसके बाद साइबर ठग ने युवक के खाते से दो बार में 46 हजार निकाल लिए। जब उसके पैसे निकल गये जिसके बाद युवक को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles