spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

बड़ी खबर : काशीपुर में पांच जगह बनेंगे वेंडिंग जोन

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर में स्टीट फूड आदि के लिए 5 जगह वेंडिंग जोन बनाये जायेंगे। मेयर दीपक बाली ने आज अधिकारियों के साथ उक्त 5 जगहों का स्थलीय निरीक्षण किया।

आपको बता दें कि जेल रोड पर स्ट्रीट फूड आदि के स्टॉलों के कारण शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है और सड़क पर अतिक्रमण भी रहता है। इसके लिए नगर निगम द्वारा 5 वेंडिंग जोन बनाये जा रहे हैं। उक्त क्रम में आज मेयर दीपक बाली ने अधिकारियों के साथ सीतापुर आई हॉस्पिटल के पास, द्रोणासागर के पीछे डोले वाली सड़क पर, गिरीताल पर, रामनगर रोड पर और लक्ष्मीपुर माइनर में प्रस्तावित वेंडिंग जोन की जगह का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एमएनए रविन्द्र बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, पटवारी दिलशाद हुसैन, जेई सलमान, जेई अभिषेक, आर्किटेक्ट संस्कृति तथा सारांश मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles