पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में ब्राह्मणों ने भाजपा से मांगे अधिक से अधिक टिकट

0
755

सीएम पपनैं
नई दिल्ली (महानाद) : आगामी पांच राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब व मणिपुर के विधानसभा चुनावों में, ब्राह्मणों को उनकी योग्यतानुसार अधिक से अधिक टिकट दिए जाने की मांग हेतु, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन चेयरमैन पंडित मांगे राम शर्मा व राष्ट्रीय अध्यक्ष केसी पांडे के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल द्वारा केद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की गई।
प्रतिनिधि मंडल द्वारा देशभर के ब्राह्मणों के राजनीतिक व अन्य अनेकों प्रतिष्ठित मुद्दों से जुडे विषयों पर गहन चर्चा कर मांग की गई कि ब्राह्मणों को केंद्र व राज्यों के विभिन्न बोर्डों तथा ओहदों पर नियुक्त कर, उनकी योग्यता का राष्ट्र निर्माण मे भरपूर लाभ उठाया जाना चाहिए।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से हुई भेंटवार्ता के दौरान, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन चेयरमैन मांगे राम शर्मा द्वारा रक्षामंत्री को ब्राह्मण फेडरेशन के एक स्लोगन से अवगत कराया गया, ‘जो ब्राह्मण का सम्मान करेगा, वही देश पर राज करेगा’।
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष केसी पांडे व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरएस गोस्वामी द्वारा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से हुई भेंटवार्ता के बाद अवगत कराया गया कि रक्षामंत्री द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया है कि सेना में बटालियन पंडित की भर्ती में आचार्य/शास्त्री की डिग्री को 1 अप्रैल 2022 से मान्यता प्रदान कर दी जाऐगी। पार्टी में ब्राह्मणों का सम्मान होता आया है, आगे भी होता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here