spot_img
spot_img
Monday, June 29, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज : 11 को काशीपुर आयेंगे भाजपा के पर्यवेक्षक, 14 को जारी होगी प्रत्याशियों की लिस्ट, देखें इनका टिकट है पक्का!

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : उत्तराखंड में चुनावों का एलान हो चुका है और आगामी 14 मार्च को मतदान किया जायेगा। लेकिन अभी तक भाजपा के टिकटों का एलान नहीं हुआ है। वहीं काशीपुर में भी उहापोह की स्थिति बनी हुई है कि इस बार भाजपा का टिकट किसे मिलेगा।
बता दें कि इस बार भाजपा से टिकट के दावेदारों में पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेन्द्र चौधरी, मेयर उषा चौधरी, पूर्व सांसद बलराज पासी, प्रदेश मंत्री भाजपा आशीष गुप्ता शामिल हैं तो पिछले 20 वर्षों से काशीपुर विधानसभा सीट पर एकछत्र राज कर रहे भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा अपने पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं।
सभी दावेदारों की पार्टी कार्यकर्ताओं में स्थिति जानने के लिए 11 जनवरी को भाजपा के पर्यवेक्षक काशीपुर आ रहे हैं। जो कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद तय करेंगे कि काशीपुर सीट से इस बार भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा?
वहीं आपको बता दें कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की पहली लिस्ट 14 जनवरी तथा दूसरी लिस्ट 20 जनवरी को जारी होगी।
विश्वस्त सूत्रों ने बताया है कि निम्न लोगों के टिकट लगभग फाइनल हो चुके हैं बस 14 जनवरी को इसका एलान कर दिया जायेगा –
1 हरिद्वार ग्रामीण – यतीश्वरानन्द
2 लकसर – संजय गुप्ता
3 चौबट्टाखाल – सतपाल महाराज
4 हरिद्वार – मदन कौशिक
5 मसूरी – गणेश जोशी
6 विकासनगर – मुन्ना सिंह चौहान
7 नरेन्द्र नगर – सुबोध उनियाल
10 धर्मपुर – विनोद चमोली
11 टिहरी – धनसिंह नेगी
12 रुड़की – प्रदीप बत्रा
13 खानपुर – कुंवर प्रणव सिंह
14 डीडीहाट – विशन सिंह चूफाल
15 कपकोट – बलवन्त सिंह भों.
16 बागेश्वर – चन्दन राम दास
17 सोमेश्वर – रेखा आर्या
18 कालाढूंगी – गजराज सिंह बिष्ट
19 अल्मोडा – रघुनाथ सिंह चौहान
20 लालकुआं – नवीन दुमका
21 भीमताल – राम सिंह कैड़ा
22 गंगोलीहाट – मीना गंगोला
23 गदरपुर – अरविन्द पाण्डेय
24 सल्ट – महेश जीना
25 रानीखेत – कैलाश पन्त
26 सितारगंज – सौरभ बहुगुणा
27 लोहाघाट – पूरन सिंह फर्त्याल
28 नैनीताल – हेम आर्या
29 हल्द्वानी – बंशीधर भगत
30 रुद्रपुर – राजकुमार ठुकराल
31 नानकमत्ता – प्रेम सिंह राणा
32 खटीमा – पुष्कर सिंह धामी
33 राजपुर रोड – खजान दास

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles