spot_img
spot_img
Tuesday, August 25, 2026
spot_img

Breaking: यमुनोत्री हाइवे पर हादसा, दरक गई चट्टान, मर गया इंसान…

उत्तरकाशी। जिले के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर हादसा हो गया है। चलते वाहन पर पहाड़ी से अचानक बड़ा बोल्डर गिर गया। जिससे वाहन चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, दो लोग घायल हैं।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊर्छा बैंड के पास अचानक एक टैक्सी के ऊपर पत्थर आने के कारण मैक्स वाहन क्षतिग्रस्त हुई है। वाहन में तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो लोग सामान्य घायल हैं। जबकि, चालक की मौके पर ही मौत हो गई। शव भी वाहन में फंसा हुआ है, जिसे निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles