spot_img
spot_img
Tuesday, June 30, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज : रामनगर के रिसोर्टों व होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : रामनगर पुलिस ने आज सत्यापन अभियान चलाकर कई रिसोर्टों व होटलों पर जुर्माना डाला।

बता दें कि एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में स्थित रिसॉर्ट तथा होटलों में सत्यापन अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 25.09.2022 को प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी द्वारा टीमों का गठन कर थाना रामनगर क्षेत्र के ढिकुली, ढेला व छोई में स्थित रिसोर्ट व होटल की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान अनियमितता पाए जाने वाले कुल 04 रिसोर्ट के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई कर 30,000 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया तथा वाइल्ड एग्जॉटिका रिजॉर्ट ढिकुली व लाइम वुड रिजॉर्ट ढिकुली में अभिलेखों में संशय तथा उनमें उचित मापदंड न होने के कारण विस्तृत जांच रिपोर्ट उच्च प्राधिकारियों को प्रेषित की जा रही है।

पुलिस टीम 1. थाना रामनगर
प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी, एसआई अनीश अहमद, सौरभ राठी, कां. ललित राम, राजेश कुमार तथा चालक धर्मवीर सिंह।

टीम 2. में एसआई भूपेंद्र सिंह मेहता तथा कां. जयवीर सिंह।

टीम 3. में एसआई जोगा सिंह संधू तथा कां. अनिल चौधरी शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles