spot_img
spot_img
Friday, July 17, 2026
spot_img

ब्रेकिंग उधम सिंह नगर : मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, डीएम ने कर दी छुट्टी

विकास अग्रवाल
रुद्रपुर (महानाद) : ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने कल 28 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसको देखते हुए डीएम उधम सिंह नगर युगल किशोर पंत ने 5वीं तक की कक्षा के छात्रों की कल छुट्टी घोषित कर दी है।

डीएम उधम सिंह नगर युगल किशोर पंत ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि शीतलहर के दृष्टिगत मौसम विभाग द्वारा 27-31 दिसंबर तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार 28 दिसंबर 2022 के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उक्त अलर्ट को देखते हुए जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 5 तक के छात्रों की छुट्टी घोषित की गई है। अन्य समस्त शैक्षणिक, मिनिस्ट्रियल, कार्मिक विद्यालय समयानुसार अपने विद्यालयों में बने रहेंगे।

उक्त आदेश का पालन न करने वालों आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles