spot_img
spot_img
Sunday, August 16, 2026
spot_img

केनरा बैंक ने सरकारी अस्पताल को दिया एक्वागार्ड तथा वाटर डिस्पेंसर

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : काॅरपोरेट दायित्व के तहत केनरा बैंक रामनगर ने राजकीय चिकित्सालय कानिया को एक एक्वागार्ड व वाटर डिस्पेंसर भेंट किया।

केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक गौरांग जोशी ने बताया कि सामाजिक काॅरपोरेट दायित्व के तहत केनरा बैंक द्वारा एक एक्वागार्ड और वाटर डिस्पेंसर कानिया स्थित राजकीय चिकित्सालय में लगाया गया है। जिससे वहां आने वाले मरीजों को शुद्ध पानी मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान केनरा बैंक के नीरज थापा, सुरेंद्र सिंह तथा अस्पताल के डाॅक्टर सौरभ चैहान, डीएस रावत, तुलसी पांडे, जेएस श्रीवास्तव, महेश, गीता, वैभव कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles