CBSE ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम की डेटशीट की जारी, पढ़ें डिटेल्स…

0
268

CBSE Exam Date Sheet: बोर्ड एग्जाम से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों क्लासेस के एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे। 10वीं का लास्ट पेपर 21 मार्च को और 12वीं का लास्ट पेपर 5 अप्रैल को होगा।

मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड की ओर से जारी डेटाशीट में सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा तिथि, समय और अन्य एग्जाम निर्देशों के बारे में जानकारी है। परीक्षा फरवरी से अप्रैल के तक चलेगी। माध्यमिक परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और 21 मार्च 2023 तक चलेगी। उच्चतर माध्यमिक परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और 5 अप्रैल 2023 को समाप्त होगी।

Advertisement

बोर्ड ने जेईई मेन परीक्षा की तारीखों सहित प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए डेट शीट तैयार की है। स्टूडेंट्स आगे की अपडेट के लिए आधिकारिक पोर्टल cbse.gov.in पर डेटशीट चेक कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा।