spot_img
spot_img
Wednesday, May 13, 2026
spot_img

त्रिलोक सिंह चीमा बोले, बहुत अच्छी है काशीपुर की जनता, काम पूरा न होने पर नकारती नहीं है

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि काशीपुर की जनता बहुत अच्छी है। यदि कोई काम पूरा न हो तो भी नकारती नहीं है।

बता दें कि आज सांसद अजय भट्ट काशीपुर से भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा का प्रचार करने के लिए रामलीला मैदान में आये थे। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक हरभजन सिंह चीमा के पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि मेरी सोच थी कि किसी का काम न हो तो वह नाराज न हो जाये। लेकिन मैं जानता हूं कि मैं मन से काम करूंगा और वह पूरा न हुआ तो वह नकारती नहीं है। वह सेाचती है कि कोई बात नहीं अब नहीं हुआ तो साल में हो जायेगा। बाद में हो जायेगा। लेकिन जनता नकारती नहीं है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles