spot_img
spot_img
Tuesday, March 10, 2026
spot_img

4 नवम्बर को काशीपुर आयेंगे मुख्यमंत्री धामी, समेलन में लेंगे भाग

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 4 नवंबर को काशीपुर आ रहे हैं। धामी शहरी विकास विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तराखंड के सभी नगर निगमों के मेयर, समस्त नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के निर्वाचित अध्यक्षगणों, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों के नगर आयुक्त और अधिशाषी अधिकारियों के काशीपुर में होने जा रहे एक दिवसीय सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन रामनगर रोड स्थित अनन्या होटल में आयोजित किया जायेगा।

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सुझाव और कार्य करने में आ रही दिक्कतों पर अपना अभिमत रखना और उसके निदान की दिशा में रणनीति बनाया जाना है। उम्मीद है कि यह सम्मेलन प्रदेश के नगर निकायों के विकास में मिल का पत्थर सिद्ध होगा।

kashipur_news | kashipur_city  | dhami_in-Kashipur

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles