जसपुर आयेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, करेंगे विकास कार्यों की घोषणा

0
374

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : विधानसभा जसपुर के विकास कार्यों की रुकी हुई घोषणाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जसपुर आने का निमंत्रण दिया जाएगा। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने अफजलगढ़ रोड स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना के स्वागत कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को जसपुर बुलाए जाने की बात कही।

पूर्व विधायक डॉक्टर सिंघल ने कहा कि जसपुर के विकास कार्य रुके हुए हैं, चुनाव से पूर्व राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जसपुर आकर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर कुछ घोषणाएं की थी। किंतु तुरंत बाद चुनाव आ आने पर वह घोषणाएं धरातल पर नहीं पहुंच पाईं, इसलिए मुख्यमंत्री का एक दौरा अति शीघ्र जसपुर कराए जाने को लेकर सामूहिक प्रयास किया जाएगा। जिससे जसपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की घोषणाएं धरातल पर उतरे तथा क्षेत्र का विकास हो।

Advertisement

इससे पूर्व भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक कर प्रदेश सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आवाहन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वारा विवेक सक्सैना को जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर बधाई दी।

पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने उनकी कार्यशैली की सराहना की। जिलाध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। कार्यकर्ताओं की बैठक कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आवाहन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई, पूर्व सांसद प्रतिनिधि शीतल जोशी, डॉ. सुदेश चौहान, कमल चौहान, कुलदीप बंसल, विनोद प्रजापति, सरवन सिद्धू, चौधरी रणवीर सिंह, अंकुर सक्सेना, ब्रह्मानंद लाहोरी, खड़क सिंह चौहान, उमा विश्नोई, गुरताज भुल्लर, बलराम तोमर, अनिल नागर आदि उपस्थित रहे।