spot_img
spot_img
Thursday, September 10, 2026
spot_img

काशीपुर : पेड़ से लटका मिला खाना खाकर घर से निकले युवक का शव

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव आम के बाग में एक पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है।

जानकारी के मुताबिक प्रतापपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर धनौरी निवासी बृजेश सिंह (38 वर्ष) पुत्र राजपाल सिंह मेहनत मजदूरी करता था। बीती रात्रि करीब 9 बजे बृजेश घर से खाना खाकर निकला था लेकिन घर वापस नहीं पहुंचा। आज सुबह करीब 07ः20 बजे ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को सूचित किया गया कि एक व्यक्ति का शव आम के बाग में चुन्नी के सहारे पेड़ से लटका है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

मृतक के पुत्र ने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व उसके पिता बृजेश व उसकी मां पंजाब से कपास की कटाई कर घर वापस आये थे तथा उसके पिता तब से काम पर नहीं गये थे। फिलहाल पुलिस मृतक द्वारा आत्महत्या किये जाने के कयास लगा रही है।

मृतक दो भाईयों में बड़ा था। वहा अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles