spot_img
spot_img
Monday, July 6, 2026
spot_img

दीपक बाली ही कर सकते हैं काशीपुर का विकास : डंपी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व नगर अध्यक्ष राजीव सेतिया उर्फ डंपी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने विकास के मामले में काशीपुर क्षेत्र की जनता को पिछले 20 वर्षों से लगातार निराशा दी है। जो काशीपुर कभी राष्ट्रीय पहचान रखता था आज वह छोटे-छोटे शहरों से भी बुरे हाल में है और खुद भाजपा के नेताओं ने काशीपुर को कस्बा कहना शुरू कर दिया है। अगर इस बार फिर भाजपा यहां से चुनाव जीती तो काशीपुर गांव बनकर रह जाएगा।
डंपी ने कहा कि जहां तक कांग्रेस का सवाल है प्रदेश में उसकी भी दो बार सरकार रही है मगर उसने भी काशीपुर के लिए कुछ नहीं किया। जनता विकास न होने से मायूस और उदास है इसलिए इस बार जनता को भाजपा व कांग्रेस के बहकावे में कतई नहीं आना चाहिए और केवल काम की राजनीति के लिए आम आदमी पार्टी को ही समर्थन देना चाहिए। आप प्रत्याशी दीपक बाली विकास करना और कराना जानते हैं। कोरोना काल में जब भाजपा के नेता अपनी सरकार के होते हुए भी घरों में बैठे हुए थे उस समय भी दीपक बाली जनता के बीच समाज सेवा में लगे हुए थे।
डंपी ने कहा कि व्यापारी भाई भी इस बार दीपक बाली के साथ खड़े हैं क्योंकि जिस जलभराव की समस्या से व्यापारी हर वर्ष करोड़ों का नुकसान झेलते हैं उस समस्या का निदान केवल दीपक बाली ही करा सकते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles