spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

देहरादूनः अकाउंटेंट के घर में इनकम टैक्स की टीम ने मारी रेड, मिले करोड़ों रूपए…

देहरादून (महानाद) : दून के थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत फ्रेंड्स कॉलोनी में एक घर में इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। छापेमारी के दौरान टीम द्वारा घर के लोगों से कई घंटों तक पूछताछ की गई और घर से हवाला के करोड़ों रुपए बरामद किए गए है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं छापेमारी से क्षेत्र में हड़ंकप मच गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार फ्रेंड्स कॉलोनी में वीरेंद्र अग्रवाल के बेटे दीपांशु अग्रवाल के घर पर इनकम टैक्स की टीम ने रात को छापा मारा है। इस दौरान टीम को घर से कई जरूरी दस्तावेज और मुहरें मिले है। साथ ही मौके से 1 करोड़ 70 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। टीम द्वारा परिवार से कई घंटों तक पूछताछ की गई है।
बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर नगर का रहने वाला दीपांशु अकाउंटेंट की जॉब करता है। वह आईपीएल में भी सट्टा लगाता है। वह हाल में फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता है। टीम करोड़ों रुपए की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। साथ ही बताया जा रहा है कि घर से बरामद रुपए हवाला के हैं।  हालांकि टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles