spot_img
spot_img
Tuesday, May 26, 2026
spot_img

देहरादूनः लांस नायक दौलत सिंह मेहर के अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब, मंत्री जोशी ने दी श्रद्धांजलि…

देहरादून के विलासपुसर कांडली निवासी लांस नायक दौलत सिंह मेहर 3/8 जीआर सिलोंग में तैनात थे और 04 अगस्त को देहरादून अपने घर छुट्टी आए थे।

बीते 13 अगस्त को देहरादून में एक सड़क दुर्घटना में जवान दौलत सिंह मेहर बेहद गंभीर रूप में घायल हुए थे। जिसके बाद उन्हें देहरादून स्थित एमएच अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां रविवार सुबह करीब 4:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दें कि शहीद दौलत सिंह मेहर के पिता मोहन सिंह मेहर भी पूर्व सैनिक है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के विलासपुसर कांडली में लांस नायक दौलत सिंह मेहर के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंत्री ने इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया और सत्वाना दी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles