spot_img
spot_img
Tuesday, May 26, 2026
spot_img

प्रधानमंत्री के साथ ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम’ इस दिन होगा आयोजित, विभाग ने तैयारियां की तेज…

Uttarakhand News: प्रदेशभर के स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षार्थियों का मनोबल बढ़ाने के दृष्टिगत प्रधानमंत्री के साथ ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम’ आयोजित होने वाला है। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई है। आपदा प्रभावित क्षेत्र जोशीमठ दौरे से वापस लौटने पर विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज शिक्षा महानिदेशालय ननूरखेड़ में विभागीय बैठक ली। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए है।

मिली जानकारी के अनुसरा प्रदेश के सभी विकासखंड मुख्यालयों के विद्यालयों में ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम’ कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए आज बैठक में विभागीय मंत्री ने बताया कि आगामी 20 जनवरी से 23 जनवरी तक प्रदेशभर के विद्यालयों में चित्रकला प्रतियागिता का आयोजन किया जायेगा, जोकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वारियर’ की थीम पर आधारित होगी। जिसमें विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी दिये जायेंगे। जिसकी सभी तैयारियों के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों कार्यक्रमों में सांसद, स्थानीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति जरूरी है। इसके विभागीय अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिये गये। वहीं बैठक में विभागीय अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु विभिन्न मदों में स्वीकृत बजट को शीघ्र व्यय कर उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध करने को कहा गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles