spot_img
spot_img
Sunday, July 12, 2026
spot_img

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कायल

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कायल हो गये हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के ‘वेड इन इंडिया’ के आइडिया को सराहा है। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हरीश रावत ने कहा कि आइडिया फील गुड का आभास करता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बहुत सारे औद्योगिक घराने अपना निवेश भारत से बाहर कर रहे हैं। पीएम मोदी ने उन्हें भी यह संदेश दिया है कि इन्वेस्ट इन इंडिया। उन्होंने पीएम मोदी के लोकल-वोकल से ग्लोबल को भी सशक्त मंत्र बताया।

रावत ने हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड नाम दिए जाने को लेकर सीएम धामी की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमालय से बड़ा दुनिया में कोई बड़ा ब्रांड नाम नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वह कांग्रेसी हैं और मोदी के विचारों के घोर विरोधी भी हैं, लेकिन जो बात सबके हित में है, उसकी सराहना की जानी चाहिए। रावत ने वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन में उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे आयोजन में हम पहाड़ी व्यंजनों को बड़े फलक पर प्रस्तुत कर सकते थे, लेकिन हमने यह मौका खो दिया। उन्होंने कहा कि पूरे आयोजन में हमारे केवल दो उत्पाद मंडुवा और झंगोरा ही कहीं किनारे दुबके हुए नजर आए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles