spot_img
spot_img
Friday, May 8, 2026
spot_img

भाजपा के दृष्टिपत्र को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : पुष्कर धामी

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपने चुनावी संकल्प पत्र में की गई घोषणाओं को पूरा करने के लिए दृढ़संकल्पित है।

मुख्यमंत्री धामी ने जानकारी दी कि सरकार चुनाव से पहले की गई घोषणा के अनुसार प्रदेश के 1,85,000 अंत्योदय कार्ड धारकों को साल में तीन सिलेंडर मुफ्त देने जा रही है। वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन को 1,200 प्रतिमाह से बढ़ाकर 1,500 कर दिया गया है तथा अब पति-पत्नी दोनों को ही वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहे है और इसके लिए उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है। केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्षों के कार्यकाल को स्वर्णिम युग बताते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस दौरान पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ी है। द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बना कर भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज को सम्मान देने का प्रयास किया है।

प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा दल बन गया है। आज केंद्र सहित अधिकतर राज्यों में भाजपा की सरकारें है, इसलिए आज हमारी भूमिका बदल गई है। अब हमें प्रदेश एवं देश के विकास की दिशा में अपनी सहभागिता दर्ज कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने ‘चुनाव प्रबंधन’ विषय पर कहा कि भाजपा संगठन माइक्रो मैनेजमेंट पर काम करते हुए आगे बढ़ रहा है। पन्ना प्रमुख जैसी व्यवस्था बीजेपी संगठन के लिए नई बात नहीं है लेकिन एक नई बात है। वह है जमीनी स्तर के चुनाव प्रबंधन यानी बूथ मैनेजमेंट को हर प्रकार से सोशल मीडिया से जोड़ दिया जाना। इसके जरिए लाखों कार्यकर्ताओं (पन्ना प्रमुखों ) को सक्रिय किया जाना है। इसका मनोवैज्ञानिक प्रभाव जमीनी कार्यकर्ताओं पर भी पड़े, इसके लिए भी ये रणनीति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। ऐसे में कोशिश ये रहती है कि सिर्फ पौधे की पत्तियों में ऊपर से ही पानी न डाला जाए उसको जड़ से सींचा जाए। हमारे कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं।

अंतिम सत्र में प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख ज्योति प्रसाद गैरोला सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी व अन्य सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे ।

उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर पहुँचकर तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा किला बाजार से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर समाप्त हुई। नागरिकों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।

तिरंगा यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोरा, रुद्रपुर मेयर रामपाल सिंह, काशीपुर मेयर ऊषा चौधरी, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, अध्यक्ष एससी आयोग मुकेश कुमार, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, पीसीबी चेयरमैन राम मेहरोत्रा, पुष्कर सिंह काला, भुवन जोशी आदि शामिल हुए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles