spot_img
spot_img
Monday, July 27, 2026
spot_img

एक्शन में जसपुर के नये व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, खुले नाले को लेकर काटा हंगामा

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : नगर की समस्याओं को लेकर नये व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह एक्शन में नजर आ रहे हैं। खुले नाले को लेकर नाराज हुए व्यापारियों ने हंगामा काट दिया। मौके पर पहुंचे पालिका अध्यक्ष नौशाद सम्राट ने तीन दिन में समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।

आपको बता दें कि मेन बाजार में खुले नाले पर जाल न डालने से नाराज व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को मौके पर बुलाकर हंगामा काटा तथा नाले पर जाल डालने की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष ने एक सप्ताह में जाल डालने का भरोसा दिलाकर नाले की मौके पर ही सफाई करा दी।

यहां यह बता दें कि दो साल पूर्व अतिक्रमण अभियान के दौरान प्रशासन ने नाले पर बनी दुकानों को तोड़ दिया था। तब से नाले का एक बड़ा हिस्सा खुला हुआ है। जिस पर आज व्यापारियों का सब्र जवाब दे गया। व्यापारियों ने कड़ी नाराजगी जताते हुये इसके निस्तारण की मांग की। आसपास के व्यापारियों का कहना था कि इस बीच खुले नाले की वजह से कई बार घटनायें होते-होते बची हैं।

दरअसल, गर्मी में नाले से उठती बदबू से परेशान होकर तथा बारिश में जलभराव से नुकसान होने की संभावना को देखते हुए स्थानीय व्यापारियों ने नव निर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह से इसकी शिकायत की थी। जिस पर हरिओम सिंह ने बुधवार दोपहर दो बजे का मौके पर पहुंचने का समय रखा था। जिस पर हरिओम सिंह ने व्यापारियों के साथ मौके पर पहुँच कर व्यापारियों की इस समस्या का समाधान कराया। मौके पर पहुंचे पालिका अध्यक्ष नौशाद सम्राट ने तीन दिन मे समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।

पालिका अध्यक्ष नौशाद व्यापारियों संग मौके पर पहुंचे तथा नाले की स्थिति को देखा। व्यापारियों ने मौके पर पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट को बुलाकर नाला सफाई एवं जाल को लेकर हंगामा काटा। साथ ही नाले के ऊपर जाल डालने को कहा। बरसात के मौसम को देखते हुए नाले की सफाई कराने की बात कही। पालिका अध्यक्ष ने एक सप्ताह के अंदर नाले के ऊपर जाल लगाने का भरोसा दिलाया तथा मौके पर जेसीबी मंगाकर सफाई कर्मचारियों से नाले की सफाई कराई।

इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, निकेश अग्रवाल, राजाराम राजपूत, सतीश अरोरा, बलराम तोमर, अंकुर बंसल, अवलोक गोयल, महेंद्र अरोड़ा, विमल कुमार, गगनदीप सिंह, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles