spot_img
spot_img
Tuesday, May 26, 2026
spot_img

दुष्कर्म से आहत नाबालिग ने की जान देने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने तथा उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बृहस्पतिवार को खड़कपुर देवीपुरा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि खड़कपुर देवीपुरा निवासी ललित (21 वर्ष) पुत्र सतीश ने उसकी 17 साल की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया जिससे आहत होकर उसके द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया। तहरीर के आधार पर थाना आईटीआई में धारा 65(1) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट बनाम ललित पंजीकृत कर मामले की जांच एसआई बबीता गोस्वामी को सुपुर्द की गयी ।

एसआई बबीता एवं कां. सुरेंद्र कांबोज ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ललित को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles