spot_img
spot_img
Monday, June 29, 2026
spot_img

गौशाला के पास अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : गौशाला, हेमपुर डिपो के पास एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

एसएसआई सतीश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 28.9.2024 की सयुबह 6ः50 पर स्टेशन मास्टर, काशीपुर ने सूचना दी कि प्रतापपुर, गौशाला, हेमपुर डिपो के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा है, जिसकी ट्रेन से कटने के कारण मृत्यु हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने मौके पर मौजूद लोगों व गांव वालों के माध्यम से शव की शिनाख्त के प्रयास किये। शव की पहचान पिंटू (55 वर्ष) पुत्र शंकर निवासी पांडे कॉलोनी, गौशाला, प्रतापपुर, काशीपुर के रूप में हुई। मृतक अत्यधिक शराब पीने का आदी था।

मृतक के शव का पंचायतनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया जा रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles