spot_img
spot_img
Sunday, August 9, 2026
spot_img

जसपुर : दहेज की भेंट चढ़ गई विवाहिता, कर लिया सुसाइड

जसपुर (महानाद) : पीचडी की हुई एक विवाहिता दहेज की भेंट चढ़ गयी। ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने सुसाइड कर लिया। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाचं शुरु कर दी है।

मौ. लक्ष्मीनगर, जसपुर निवासी करतार सिंह पुत्र जसवंत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री उपासना की शादी दिनांक 26.4.2024 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अंशुल सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी सेक्टर 9 कॉलोनी, वसुंधरा, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के साथ की थी, उन्होंने अपनी पुत्री की शादी में अपनी हैसियत से अधिक उपहार स्वरूप दान दहेज दिया था, परंतु शादी के बाद से ही उसका पति अंशुल सिंह व उसके परिवार वाले उनके द्वारा दिए गए दान दहेज से खुश नहीं हुए और शादी के बाद से ही उनकी पुत्री को उसका पति अंशुल सिंह, सास कुसुम सिंह, ससुर देवेन्द्र सिंह व चाचा प्रदीप, ननद निकिता, श्वेता व ननदोई विकास कुमार, अमित कुमार दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे और तरह-तरह के ताने तंज कसने लगे और दहेज में बीस लाख व बड़ी गाड़ी की मांग करने लगे।

करतार सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री ने दहेज देने में असमर्थता जतायी और कहा कि मेरे पिता की हैसियत इतनी नहीं है कि और अधिक दहेज दे सके। इस बात पर उक्त दहेज लोभी व्यक्तियों ने उनकी पुत्री को मारना-पीटना शुरू कर दिया और दहेज ना देने की स्थिति में छोड़ देने व जान से मारने की धौंस देने लगे। उनकी पुत्री काफी दिन तक सहन करती रही, तब उक्त व्यक्तियों की प्रताड़ना से प्रताड़ित परेशान होकर उनकी दहेज संबंधी मांग के संबंध में व प्रताड़ना और मारपीट के संबंध में उन्हें बताया। तब वे 8-6-2025 को गाजियाबाद गये, उन्हें काफी समझाने बुझाने की कोशिश की, उनके आगे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाये कि मैं और अधिक दहेज में बीस लाख रुपये तथा बड़ी गाड़ी नही दे सकता, मेरी बेटी पढ़ी लिखी पीएचडी है उसे दहेज के लिए प्रताड़ित मत करो, आप लोग जैसे भी कहोगे वह रह लेगी, परंतु उक्त दहेज लोभी लोग अपनी दहेज की मांग पर अड़े रहे और कहने लगे की हमारी दहेज की मांग पूरी नहीं करोगे तो हम तुम्हारी बेटी को नहीं रखेंगे। अपनी बेटी को अपने साथ ले जाओ वरना उसे जिंदा नहीं देखोगे

करतार सिंह ने बताया कि इसके बाद वे मजबूर होकर अपनी पुत्री के कहने पर अपने साथ ले आएं तभी से मेरी पुत्री मेरे घर जसपुर में ही लगभग दो माह से रह रही थी। इसके बाद भी कई बार मेरी पुत्री ने अपने पति को फोन करके बुला कर ले जाने को कहा, परंतु उक्त दहेज लोभी लोग ले जाने को तैयार नहीं हुए, दहेज की मांग पर अड़े रहे और उसे लगातार टॉर्चर करते रहे। उनकी दहेज संबंधी प्रताड़ना व तरह-तरह के लाँछनों से परेशान होकर दिनांक 6/8/2025 को समय लगभाग 4 बजे शाम को उनकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली, जो अपने सुसाइड नोट में भी लिख गई है कि पति का मन रखने का नहीं है तो अपने को समाप्त कर लेते हैं।

करतार सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री उस समय घर पर अकेली थी। वह और उनकी पत्नी अपने पुत्र को परीक्षा दिलाने बाहर गये थे। उन्होंने अपनी पुत्री को कई बार फोन लगाया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ, तब वे घर पर आए तो देखा दरवाजा अंदर से बंद था, तब वे बामुश्किल पड़ोस के घर की छत से चढ़कर अपने घर के अंदर आये तो देखा कि उनकी पुत्री उपासना पंखे से लटकी हुई है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर आई और उनकी पुत्री को पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई।

करतार सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतक उपासना के ससुरालियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 80(1), 80(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ दीपक सिंह कर रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles