spot_img
spot_img
Wednesday, June 10, 2026
spot_img

काशीपुर : हेरोइन के साथ पकड़ा गया अल्ली खां का युवक

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने एक 24 साल के युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 9.45 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई है।

आपको बता दें कि कल बुधवार को एसआई मनोज सिंह धौनी, एसआई सुनील सुतेड़ी व हे.कां. संजय कुमार के साथ गश्त कर रहे थे। जैसे ही वे डिजाइन सेंटर के पास, डॉ. सूद अस्पताल के बगल वाली गलीमें पहुंचे तो देखा कि गली में एक व्यक्ति खड़ा है जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। जिस पर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

पूछताछ करनेपर युवक ने अपना नाम फैजान उर्फ अनुपम (24 वर्ष) पुत्र अनीश निवासी अल्ली खां, काशीपुर बताया। उसकी मुठ्टी में एक पन्नी से 9.45 ग्राम हेरोइन बरामद हई। फैजान ने बताया कि उक्त स्मैक (हेरोइन) वह अल्ली खां में हाते के पास रहने वाले शराफत पाती से खरीदकर लाया है, यहाँ पर नशेड़ी लडके आते जाते रहते हैं, उन्हीं को स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा था।

पुलिस ने फैजान को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/8 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles