spot_img
spot_img
Thursday, September 10, 2026
spot_img

काशीपुर : रोडवेज की बसों ने ढाबों से कमाये 73 हजार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में सवारियों से ही आय बढ़ाने के अलावा ढाबों से भी आय बढ़ाई जाती है। सितंबर माह में काशीपुर डिपो ने ढाबों से कुल 73 हजार 338 रुपये की आय की है।

आपको बता दें कि काशीपुर डिपो से दिल्ली, आगरा, देहरादून आदि लंबे रूटों पर जाने वाली बसें ढाबों पर रुकती हैं। जहां खाने-पीने के लिए आधा घंटा बस रोकी जाती है। दरअसल, मुख्यालय से ही ये ढाबे अनुबंधित होते हैं। जिसके लिए ढाबा संचालक निगम को किराया देते हैं। जो एक फेरे और एक बस का 102 से 120 रुपये तक होता है। यह आय हर महीने मुख्यालय को भेजी जाती हैं। जिसमें कुल रकम से जीएसटी काटने के बाद बाकी रकम निगम के खाते में जाती है।

शनिवार को वरिष्ठ केंद्र प्रभारी हरेंद्र सिंह नितवाल ने बताया कि सितंबर माह में ढाबों से कुल प्राप्त आय 73 हजार 338 रुपये रही। जिसमें 15ø जीएसटी काटकर 10,992 रुपये सरकारी खाते में जमा हुए। जबकि शेष 62 हजार 346 रुपये निगम के खाते में जमा हुए हैं। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को माह की सबसे अधिक आय की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles