spot_img
spot_img
Thursday, June 25, 2026
spot_img

काशीपुर : एसआई सुप्रिया नेगी ने बचाई व्यक्ति की जान

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर कोतवाली में तैनात महिला एसआई की तत्परता से आज एक व्यक्ति की जान बच गई।

बता दें कि आज एसआई सुप्रिया नेगी न्यायधीश की एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात थीं। इसी दौरान अनाज मंडी के पास एक व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिर गया और उसके सिर में चोट लग गई। उसके काफी खून भी बह रहा था। यह देख वहां उपस्थित एसआई सुप्रिया नेगी व चालक वीरेंद्र प्रताप ने दौड़ कर तुरंत उसे उठाया और तुंरत 108 को फोन कर एंबुलेंस मंगाई तथा उपचार हेतु एंबुलेंस पर बैठा कर अस्पताल को रवाना किया जिससे उसकी जान बच गई।

एसआई नेगी के इस सराहनीय कार्य की चारों और चर्चा हो रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles