spot_img
spot_img
Saturday, July 4, 2026
spot_img

काशीपुर : अपने दो साथियों और तमंचे व चाकू के साथ पकड़ा गया अंग्रेज

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने तीन युवकों को अवैध तमंचे व चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

सीओ वंदना वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि गश्त के दौरान कटोराताल चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी ने अपनी टीम के साथ 3 शातिर चोरों अंग्रेज सिंह उर्फ गेजू पुत्र जगतार सिंह तथा सोनू सिंह पुत्र जगतार सिंहतथा दीपक गुप्ता उर्फ दीपू पुत्र जयप्रकाश गुप्ता निवासीगण निवासी कटैैया, आईटीआईआई, काशीपुर को एक तमंचा व दो रामपुरी चाकूओं के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त तीनों युवक शातिर चोर हैं और अपनी नशे व अन्य जेब खर्चों को पूरा करने के लिए चोरी व छिनौती का कार्य करते रहते हैं।

पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई नवीन बुधानी, कां गौरव सनवाल, गिरीश मठपाल, ईश्वर तथा सुरेन्द्र सिंह शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles