spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

काशीपुर : दो बच्चों के बाप ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवती से की शादी, अब कराना चाहता है अनैतिक कार्य

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : फेसबुक पर हुए प्यार के बाद एक दो बच्चों के बाप ने अपने को अविवाहित बताकर एक युवती से शादी कर ली और अब उससे अनैतिक कार्य कराना चाहता है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

बता दें कि थाना आईटीआई क्षेत्र के चैती चौराहा निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पहले फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती रामनगर क्षेत्र के पूछड़ी निवासी एक युवक राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र शेर सिंह रावत से हुई थी। राजेन्द्र ने अपने को अविवाहित बताते हुए उससे शादी कर ली। शादी के बाद राजेन्द्र उस पर अनैतिक व्यापार करने को दबाब बनाने लगा। उसके द्वारा मना करने पर राजेन्द्र उसके साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान उसे राजेन्द्र के पहले से विवाहित होने तथा दो बच्चे होने की जानकारी मिली।

पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसने अपना मकान बेचकर राजेन्द्र को दो लाख रूपये भी दे दिए। उसके बावजूद राजेन्द्र ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब उसके सामने जीवन यापन का संकट आ गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376/323/504/506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles