spot_img
spot_img
Monday, May 4, 2026
spot_img

काशीपुर : होटलों और स्पा सेंटरों पर लेडी सिंघम ने मारा छापा, की ये कार्रवाई

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आज दिनांक 13 जनवरी 2023 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम प्रभारी निरीक्षक लेडी सिंघम बसंती आर्य द्वारा काशीपुर क्षेत्र में कटोराताल चौकी प्रभारी नवीन बुधानी के साथ संयुक्त रूप से होटल, स्पा व ब्यूटी पार्लरों, मॉल में ताबड़तोड़ छापेमारी / चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान प्रिया मॉल में संचालित हो रहे ग्रीन वैली स्पा सेंटर में अनियमितता पाए जाने पर स्पा सेंटर को बन्द करवाया गया तथा प्रिया मॉल व एसआरएस मॉल में संचालित किए जा रहे कैफे और मसाज पार्लरों, होटल के संचालकों को निर्देशित किया गया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी और लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles