काशीपुर : महिला ने पति, ससुर व ममिया ससुर पर लगाया ब्लैकमेल कर बलात्कार करने का आरोप

0
260

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक महिला ने अपने पति, ससुर तथा ममिया ससुर पर उसके साथ बलात्कार करने, इच्छा के विरुद्ध अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने तथा उसकी अश्लील वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

ग्राम भीमनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी दूसरी शादी 12.10.2020 को सक्षम चौधरी पुत्र सतेन्द्र चौधरी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति सक्षम चौधरी तथा ममिया ससुर विपुल कुमार उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। उसका पति सक्षम चौधरी आये दिन अपने दोस्तों को घर में लाता और उनके साथ शराब पीता था तथा उसे उसके दोस्तों के साथ गलत काम करने के लिए मजबूर करता था। जब वह इसका विरोध करती तो उसका पति सक्षम चौधरी, ससुर सतेन्द्र चौधरी, ममिया ससुर विपुल कुमार व उसकी पत्नी प्रियंका उसके साथ मारपीट करते थे। उसके पति सक्षम चौधरी व उसके दोस्तों ने उसकी मर्जी के बिना उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाये और उसके ममिया ससुर विपुल ने उसकी अश्लील वीडियो क्लीपिंग भी बना ली।

Advertisement

महिला ने बताया कि उसे उसके पहले पति से एक पुत्र है तथा 3.10.2018 में पूर्व पति से भरण पोषण के रूप में 9 लाख रुपये मिले थे। जिसमें से लोग उससे लाखों रुपये ले चुके हैं। अभी मार्च 2021 में भी इन लोगों ने उससे दो लाख रुपये लिये हैं। महिला ने तहरीर में ताया कि उक्त लोगों ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने, उसके पुत्र को जान से मारने तथा उसके माता-पिता को झूठे मुकदमे में फंसाने के नाम पर उसे डरा धमकाकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया और उक्त लोगों ने उसके नाम से यूपी में कई झूठे मुकदमे दर्ज करवायें हैं।

काशीपुर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला के पति सक्षम चौधरी, ससुर सतेन्द्र चौधरी व गंगापुर गोसाई निवासी विपुल कुमार तथा उसकी पत्नी प्रियंका चौधरी के खिलाफ एफआईआर सं. 288/2021 धारा 376, 377, 323 आईपीसी में नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here