spot_img
spot_img
Tuesday, September 1, 2026
spot_img

पर्वतारोही रोहित भट्ट ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, किया ये काम…

उत्तराखंड के पर्वतारोही रोहित भट्ट ने 101 फीट लंबा तिरंगा फहरा कर अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड कायम कर लिया है। यूरोप महाद्वीप के सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर 101 फीट लंबा तिरंगा फहरा कर विश्व रिकॉर्ड अपने आम करने वाले रोहित ने  माउंट एल्ब्रुस (Mount Elbrus) को 19 अगस्त 2023 की सुबह 6:25 बजे पर फतह किया।

रोहित उन पर्वतारोहियों में शामिल हैं, जो उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा एवलॉन्च में जिंदा बचकर आए थे। इतना ही नहीं उन्होंने 4 लोगों की जान बचाई थी। इस एवलॉन्च में माउंट एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल, पर्वतारोही नौमी रावत, पर्वतारोही अजय बिष्ट समेत 29 पर्वतारोहियों की जान चली गई थी। युवा पर्वतारोही रोहित भट्ट ने माउंट एल्ब्रुस की चोटी पर पहुंच कर तिरंगा झंडा फहराया, और डांडा एवलॉन्च में मारे गए अपने साथी पर्वतारोहियों को श्रद्धांजलि दी।

देश का नाम रोशन करने वाले रोहित भट्ट उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के रहने वाले हैं। वे टिहरी जिले के विकास खंड भिलंगना के खाल पाली कोटी के रहने वाले हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles