नवंबर माह का राशिफल: पं. गोविंदराम की कलम से

0
94

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पं. गोविंद राम की कलम से नवंबर माह का राशिफल

मेष (चू, चे, चौ, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : राशि स्वामी मंगल एवं सूर्य बुद्ध की दृष्टियां रहने से मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि, उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ सम्पर्क बनेंगे। दाम्पत्य जीवन में उत्साह, सहयोग तथा सुख साधनों की अधिकता रहेगी।
उपाय – नवम्बर तक नित्य कार्तिक माहात्म्य का पाठ करें तो शुभ रहेगा।

Advertisement

वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, बो): शुक्र अष्टमस्थ रहने से स्वस्थ्य कष्ट पेट विकारादि के कारण परेशानी होगी। बनते कार्यो में विघ्न एवं विलम्ब पैदा होंगे। आय साधारण रहेगी।
उपाय – श्री दुर्गा सप्तशती का नित्य 21 दिनों तक पाठ करें, शुभ रहेगा।

मिथुन (क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, ह): अधिकांश समय व्यापार या क्रय विक्रय के कार्यो में व्यतीत होगा किन्तु शनि की ढैया होने से कार्य क्षेत्र व व्यवसाय में संघर्ष अधिक होगा। ता. 21 से बुध छठें भाव में केतु युक्त होने से सन्तान सम्बन्धी विशेष चिन्ता रहेगी।
उपाय – 21 दिनों तक नित्य शनि चालिसा का पाठ करें, शुभ रहेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): ता. 20 से गुरु की उच्च दृष्टि रहने से गृह में मांगलिक एवं धार्मिक कार्य सम्पन्न होंगे, नए-नए मित्रों से मेल-मिलाप होगा, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि, परिवार में सुखद माहौल होते हुए भी सन्तान सम्बन्धी गुप्त चिन्ता रहेगी।
उपाय – संतान गोपाल का पाठ करें, शुभ रहेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): मासारम्भ में वृथा खर्चो की परेशानी होगी। भागदौड़ के उपरान्त भी आय कम रहेगी। व्यर्थ के झंझटों और वाद विवाद में दूर रहें, अन्यथा हानि होगी। गुजारे योग्य धन की प्राप्ति होगी।
उपाय – कार्तिक माहात्म्य का पाठ करें तो विशेष लाभ रहेगा।

कन्या (टो, प (प्र), पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): बुध ता. 20 तक द्वितीयस्थ होने से बिगड़े कार्यो में सुधार धन लाभ व प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। ता. 20 के बाद भी मिश्रित फल मिलेंगे। अत्याधिक परिश्रम करने पर भी मनोनुकूल लाभ में कुछ कमी रहेगी। भाइयों से तनाव रहेगा।
उपाय – नित्य 21 दिनों तक गणेश अथर्व शीर्ष का पाठ करें, शुभ रहेगा।

तुला (री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): शुक्र तृतीय भाव में रहने से पराक्रम एवं पुरुषार्थ में वृद्धि होगी, निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे, गत किए गए प्रयासों में कुछ सफलता मिलेगी, मासान्त में धन लाभ रहेगा, परन्तु खर्चो में भी अधिकता रहेगी।
उपाय – नित्य भृगु कवच का पाठ करें, शुभ रहेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, पा, पी, यू): मासारम्भ में आर्थिक परेशानियां उभरेंगी। क्रोध की अधिकता एवं खर्चे भी ज्यादा होगा। बनते कार्यो में विघ्न उत्पन्न होंगे। लग्नस्थ केतू के साथ ता. 16 के बाद सूर्य होने से मानसिक तनाव और कुछ विपरीत परिस्थितियों का भी सामना रहेगा।
उपाय – नित्य 11 दिनों तक आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें, शुभ रहेेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, डा): मान सम्मान में वृद्धि, धार्मिक कार्यो में अभिरूचि बढ़ेगी, निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे। उच्च प्रतिष्ठित लोगों से सम्पर्क स्थापित होंगे। परिवार में शुभ मांगलिक कार्य होंगे।
उपाय – नित्य 21 दिनों तक कार्तिक माहात्म्य का पाठ करें, शुभ रहेगा।

मकर (भे, ज, जी, जू, जे, जो, ख, खी, खू, खे, खो, ग, गी): पूर्वार्द्ध में धन एवं सुख की प्राप्ति होगी वृथा खर्च भी बढेंगे। आमोद प्रमोद आदि साधनों में विस्तार एवं वृद्धि होगी। धर्म कर्म में भी रुझान रहेगा। ता. 20 के बाद परिवारिक उलझनों के कारण मन संतप्त रहेगा। खर्चो में वृद्धि के कारण तनाव रहेगा।
उपाय – राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें, शुभ रहेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): मासारम्भ में भाग्यस्थ सूर्य पर शनि की दृष्टि रहने से व्यवसाय सम्बन्धी तनाव रहेगा। धनागमन के साधनों में विघ्न उत्पन्न होंगे। ता. 20 से पुनः गुरु का संचार इस राशि पर होने से मिश्रित फल प्राप्त होंगे, मन के अनुकूल न कार्य होने पर परेशानियां बढ़ेंगी।
उपाय – शनि चालीसा का पाठ करें और सूर्य को अर्ध्य दें तो विशेष लाभ रहेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची): मासारम्भ में गुरु नीचस्थ होने से स्वास्थ्य सम्बन्धी कष्ट, घरेलू एवं व्यवसायिक चिन्ता रहेगी। मानसिक तनाव तथा निकट बन्धुओं से मनमुटाव रहेगा। ता. 20 से गुरु 12वें स्थान में रहने से बनते कार्यो में विलम्ब। परिश्रम से सफलता मिलेगी।
उपाय – पीली वस्तुओं का दान करें, गाय को पीली लोही दें, शुभ रहेगा।

।। श्री ठाकुर देवाय नमः ।।
पं. गोविन्द राम
ज्योतिषाचार्य

श्री बांके बिहारी मन्दिर

यहाँ पर पूजा-पाठ, सुन्दर काण्ड, अखण्ड रामायण, रुद्राभिषेक, हस्त रेखा
राशि रत्न, विवाह मिलान, जागरण पार्टी आदि के लिए सम्पर्क करें।
असाध्य को साध्य, मुश्किल को आसान बना देता है ज्योतिष

श्री बांके बिहारी मन्दिर, मौहल्ला रहमखानी, पुरानी सब्जी मण्डी, काशीपुर (उ.सिं.नगर)

मो.:  8171689447

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here