spot_img
spot_img
Friday, June 12, 2026
spot_img

रामनगर : 3 चोरियों का खुलासा, 3 गिरफ्तार

सलीम अहमद
रामनगर (नैनीताल) : रामनगर पुलिस ने विगत दिनों हुई 3 चोरियों का खुलासा करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि विगत 21 जुलाई को मोती महल, कुटिया के पास, रामनगर निवासी रोशन पुत्र स्व. कीमती लाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर की छत पर स्थित रसोई से 1 वाई-फाई चोरी कर लिया गया है।

बम्बाघेर, रामनगर निवासी रजत मित्तल पुत्र विजय कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके घर की छत से लोहे का सामान, पाईप, एंगल, सरिये आदि चोरी कर लिये हैं।

वहीं तसब्बुर हुसैन ने बताया कि जामा मस्जिद से लोहे के पाइप चोरी हो गये हैं।

थाना क्षेत्र में लगातार हुई चोरी की वारदातों के अनावरण हेतु कोतवाल अरुण कुमार सैनी के दिशा निर्देशन में एसआई अनीस अहमद तथा कृष्ण गिरी को सम्मिलित करते हुए टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम ने पतारसी-सुरागरसी करते हुए चोरी के उक्त अभियोगों का खुलासा करते हुए चोरी के सामान सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों रोहित आर्या तथा शुभम आर्या ने बताया कि उनके द्वारा 18.07.2022 को रोशन तथा रजत मित्तल के घरों में चोरी की गयी थी तथा रजत मित्तल के घर की गयी चोरी से प्राप्त लोहे का सामान भवानीगंज में कबाड़ का काम करने वाले तन्जीम अहमद को बेचा था, जिसे तन्जीम की दुकान से बरामद किया गया। तन्जीम से पूछताछ करने पर उसने बताया कि शोएब पुत्र शमीम अहमद तथा सरताज अहमद पुत्र मकसूद अहमद निवासीगण भवानीगंज रामनगर ने जामा मस्जिद रामनगर से पाइप चोरी किये थे। उक्त सामान भी तन्जीम ने इन दोनों से ही खरीदा था।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. रोहित आर्या उर्फ रोहिता (22 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह निवासी बम्बाघेर, मोतीमहल, रामनगर

2. शुभम आर्या उर्फ शिब्बू (22 वर्ष) पुत्र कुन्दन राम निवासी बम्बाघेर, मोतीमहल, रामनगर

3. तन्जीम पुत्र शफीक (39 वर्ष) निवासी गूलरघट्टी, रामनगर

पुलिस टीम में एसआई अनीस अहमद , कृष्ण गिरी, कां. ललित आगरी तथा तालिब हुसैन शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles