spot_img
spot_img
Tuesday, May 26, 2026
spot_img

रामनगर : महिला ने दिया एक साथ 3 स्वस्थ बच्चों को जन्म

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : रामनगर के सरकारी चिकित्सालय में डिलीवरी के लिए आई एक महिला ने कल सुबह 3 स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है।

बता दें कि उजमा पत्नी सरफराज निवासी गुलरघट्टी रामनगर के सरकारी चिकित्सालय में डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी। कल सुबह डॉक्टरों व नर्सों के प्रयासों की बदौलत महिला ने डिलीवरी के दौरान दो लड़कियों वह एक लड़के को जन्म दिया है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों बच्चे व महिला स्वस्थ हैं। इस दौरान डॉक्टर दिव्या सरीन, नर्स सत्येंद्र, सुमन, डोली, सपना, फरहा आदि मौजूद थ।े जहां 3 बच्चों के पैदा होने से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं परिवार के लोगों ने डिलीवरी के दौरान मौजूद रहे स्टाफ को सकुशल डिलीवरी करने के लिए बधाई दी है।

उधर, चिकित्सालय के प्रबंधक डॉक्टर प्रतीक ने ने बताया कि महिला को जब डिलीवरी हेतु चिकित्सालय लाया गया तो महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसका ऑपरेशन कराया गया। इस दौरान महिला के दो पुत्री वे एक पुत्र हुए। जच्चा बच्चा चारों स्वस्थ हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles