spot_img
spot_img
Monday, August 24, 2026
spot_img

दुखद : अब उत्तराखंड के चमोली में फटा बादल

चमोली (महानाद) : देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने से मची तबाही के बाद अब उत्तराखंड के चमोली में बदल फट गया है।

आपको बता दें कि चमोली जिले के नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लगाफाली में बादल फटने के कारण मलबा आने से 6 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं सात लोगों के लापता होने का समाचार मिला है, दो लोगों को बचा लिया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

उधर, धुर्मा गांव में भी भारी वर्षा के कारण मकानों को नुकसान पहुंचा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ‘एक्स’ पर लिखा है –
जनपद चमोली के नंदानगर घाट क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से आस पास के घरों को क्षति पहुंचने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। स्थानीय प्रशासन, यूकेएसडीआएफ व पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

इस संबंध में निरंतर प्रशासन से संपर्क में हूँ और स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहा हूँ। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles