spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक महिला और एक वृद्ध

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कोतवाली क्षेत्र से एक महिला व एक वृद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बाजपुर क्षेत्र के बेरिया दौलत, महोली जंगल निवासी गोपी पुत्र सुरेश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 1 मार्च 2022 को वह अपनी माता किरनवती व पिता सुरेश को हरिद्वार घुमाकर काशीपुर में मोटेश्वर महादेव मंदिर में जल चढ़ाने के बाद घर वापस जाने के लिए रोडवेज बस अड्डे पर आये। इस बीच उसके पिता सुरेश लापता हो गए।

उधर मानपुर रोड निवासी प्रमोद कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी सुमन एक मार्च को बिना बताये घर से कहीं चली गई है।

कोतवाली पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles