spot_img
spot_img
Friday, July 17, 2026
spot_img

कोहरे के अलर्ट के कारण हरिद्वार में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, ये आदेश हुआ जारी…

उत्तराखंड में बढ़ती ठंड और शीतलहर और कोहरे को देखते हुए बड़ा अपडेट आया है। ऊधमसिंह नगर के बाद अब हरिद्वार ने भी जिले के सभी बोर्ड के कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वी तक के स्कूलों को 28 और 29 दिसंबर को बंद रखने के आदेश जारी किया गया हैं। साथ ही 30 व 31 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक स्कूल का संचालन करने के आदेश दिए हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरिद्वार के लिए मौसम विभाग के द्वारा 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद जिले के प्रभारी जिलाधिकारी ने सरकारी, गैर सरकारी, आंगनवाड़ी केंद्रों कक्षा 12 वीं तक के बच्चों के लिए 28 और 29 दिसम्बर को अवकाश घोषित किया है। जिसके आदेश भी जारी किए गए है। साथ ही लिखा है कि दिनांक 30-31 दिसम्बर 2022 को विद्यालय का संचालन समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 03: 30 बजे तक संचालित किया जायेगा । समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय समयानुसार अपने विद्यालय में बने रहेंगे ।

गौरतलब है कि कड़ाके की सर्दी के चलते पूरे उत्तर भारत का बुरा हाल है। इन दिनों हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। आने वाले कुछ दिनों तक उत्तराखंड सहित दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में शीत लहर का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। इसी कड़ी में कई प्रदेशों ने स्कूलों में कुछ दिनों के लिए छुट्टी का फैसला किया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles