spot_img
spot_img
Thursday, September 17, 2026
spot_img

नैनीताल : शादीशुदा युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को फंसाया

रिम्पी बिष्ट
नैनीताल (महानाद) : तल्लीताल थाने में एक शादीशुदा युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

नैनीताल के बल्दियाखान निवासी एक नाबालिग ने तल्लीताल थाने में उत्तर प्रदेश के एक युवक पर सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। नाबालिग ने उत्तर प्रदेश के निगोही के रहने वाले रवि कुमार पर सोशल मीडिया के जरिये पहले दोस्ती करने और फिर नैनीताल मिलने आने की बात कही। नाबालिग ने आरोप लगाया की रवि ने शादी का झांसा देकर मल्लीताल के एक होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता को जब आरोपी युवक के शादीशुदा होने और एक बच्चे का पिता होने की भनक लगी तो उसने रवि से इसकी शिकायत की। जिस पर रवि ने उसे छोड़ने और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे दी। डर और लोक लज्जा से घबराई नाबालिग ने अपने परिजनों के साथ तल्लीताल थाने में रवि के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने मामले को देखते हुए पीड़िता कि तहरीर आईपीसी की धारा 376 और 3/4 पाॅक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles