spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

काशीपुर : पॉलिटेक्निक के पास से बाइक सवार दो युवक मोबाइल छीन कर फरार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : पॉलिटेक्निक गेट के पास बाइक सवार दो युवक एक व्यक्ति का मोबाइल लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मौहल्ला पक्काकोट निवासी नावेद सैफी पुत्र हयात सैफी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 जनवरी की शाम को वह फोन पर बातें करते हुये घर को वापस आ रहा था कि पॉलिटेक्निक गेट के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने उसे धक्का दे दिया और हाथ में पकड़ा मोबाइल फोन छीन कर भाग गये।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles