इसके साथ ही जय जीत दास निवासी महाराजगंज उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी पंडितवाड़ी वसंत विहार की 51 लाख 42 हजार 189 रुपए और मनोज जोशी निवासी अल्मोड़ा वर्तमान निवासी मोथरोवाला रोड धरमपुर देहरादून की 11 लाख 87 हजार 863 रुपए और दीपक शर्मा निवासी गुरु तेग बहादुर जगाधरी यमुनानगर हरियाणा वर्तमान निवासी काशीपुर की 40 लाख 40 हजार 721 रुपए की संपत्ति को अटैच करने के निर्देश डीएम द्वारा दिए गए हैं।
गौरतलब है कि मामले में अब तक एसटीएफ 56 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में 24 मुख्य आरोपियों के खिलाफ एसटीएफ ने गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। इसके बाद एसटीएफ की ओर से हाकम सिंह सहित आठ आरोपियों की संपत्ति का आकलन कर रिपोर्ट जिलाधिकारी देहरादून को भेजी गई थी। जिस पर अब कार्रवाई की जा रही है।



