spot_img
spot_img
Saturday, May 9, 2026
spot_img

‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत उधम सिंह नगर पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा

विकास अग्रवाल
रुद्रपुर (महानाद) : आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13-15 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा अभियान का ऐलान किया है। इस अभियान के तहत देश के 25 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज दिनाँक 13 अगस्त 2022 को जनपद उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा मुख्यालय रुद्रपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा पुलिस कार्यालय से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय व उसके बाद मेन रोड रुद्रपुर से होते हुए डीडी चौक होते हुए गांधी पार्क पर जाकर सम्पन्न हुई।

तिरंगा यात्रा में जिलाधिकारी उधम सिंह नगर युगल किशोर पंत, एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी रुद्रपुर, एडीएम, एसपी क्राइम व जिला स्तरीय अधिकारियों के अतिरिक्त एनसीसी कैडेट्स व स्कूली बच्चों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। तिरंगा यात्रा समापन होने के उपरांत एसएसपी मंजूनाथ टीसी द्वारा एनसीसी कैडेट्स व स्कूली बच्चों को जलपान वितरित किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles