देहरादून में यहां खाई में गिरा वाहन, मां की मौत, बच्ची और पिता घायल…

0
7

देहरादून से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि राजधानी से सटे विकासनगर क्षेत्र में एक वाहन हादसे का शिकार हो गया है। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि एक तीन साल की बच्ची सहित दो गंभीर घायल है जिनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक स्कूटी अनियंत्रित होकर यमुनोत्री हाइवे पर ग्राम हत्यारी के पास मंडावा धार पर नीचे लगभग 70 मीटर गहरी खाई में यमुना नदी में गिर गई है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।  सूचना पर तत्काल कोतवाली विकासनगर पुलिस मौके पर पहुंची।

Advertisement

बताया जा रहा है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों कोतत्काल 108 के माध्यम से चिकित्सालय भिजवाया गया। वहीं महिला के शव को खाई से बाहर निकाल कर मोर्चरी विकासनगर भिजवाया गया है। पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है।

घायलों की पहचान अजय राय पुत्र अस्त्र राय निवासी ग्राम जूडो विकास नगर देहरादून उम्र 32 वर्ष, निलिनी राय पुत्री अजय उपरोक्त 3 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं मृतिका की पहचान सीमा राय पत्नी अजय राय उपरोक्त उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here