spot_img
spot_img
Wednesday, April 15, 2026
spot_img

काशीपुर : ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : बच्चेदानी में रसोली के ऑपेरशन के लिए एक महिला को अलीगंज रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ऑपेरशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों उसे अन्य अस्पताल ले जाने को कहा। इसके बाद महिला को अन्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने चिकित्सकों पर ऑपेरशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टांडा उज्जैन निवासी मिथलेश (42 वर्ष) पत्नी कन्हैया बच्चेदानी में रसोली के पेट दर्द से परेशान थी। उसे मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अलीगंज रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका ऑपेरशन किया गया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे अन्य अस्पताल में ले जाने को कहा। गंभीर हालत में उसे कांठ रोड स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने उसे बिना नशा ऑपरेशन किया है। जिससे वह दर्द से कराहती रही। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles