spot_img
spot_img
Wednesday, April 22, 2026
spot_img

युवती ने भाई-भाभी व एक युवक पर लगाया मारपीट का आरोप

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : युवती ने ने अपने भाई-भाभी व भाई के दोस्त पर उसके साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भाई व उसके दोस्त को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी है।

मानपुर रोड निवासी ममता पत्नी मंगल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह घरों में चैका-बर्तन करती है तथा उसका पति मंगल ईंटों के भट्टे पर मजदूरी करता है। उसने बताया कि जब वह अपने घर पर थी। इसी दौरान नशे में धुत उसका भाई अरुण व उसका मित्र सुमित घर पर धमका और उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। इस दौरान उसकी भाभी सोनम भी आ गई और तीनों ने उसके साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर अरुण व उसके मित्र को अपनी हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles